Sitamadhi News: जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बड़ा अवसर सामने आया है. जिला नियोजनालय के तत्वावधान में संयुक्त श्रम भवन, सीतामढ़ी में 13 और 15 मई 2026 को दो अलग-अलग एक दिवसीय जॉब कैंप आयोजित किए जाएंगे. जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से कुल 80 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
13 मई को यशस्वी ग्रुप में 50 पदों पर मौका
13 मई को यशस्वी ग्रुप द्वारा इंस्टॉलर और सुपरवाइजर के 50 पदों के लिए भर्ती की जाएगी. इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं व 12वीं पास और आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है. चयनित युवाओं को 16 हजार से 30 हजार रुपये तक वेतन के साथ टीए भी मिलेगा. इनका कार्यक्षेत्र सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर जिला होगा. यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है.
15 मई को माइक्रोफिन कंपनी करेगी 30 पदों पर बहाली
15 मई को होने वाले कैंप में स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड फील्ड ऑफिसर के 30 पदों पर भर्ती करेगी. मैट्रिक, इंटर या स्नातक उत्तीर्ण (18-30 वर्ष) युवा इसमें भाग ले सकते हैं. चयन होने पर 12,500 रुपये वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई, फ्यूल और रहने की सुविधा मिलेगी. इसका कार्यक्षेत्र घर से 50 से 100 किमी के दायरे में होगा.
जरूरी दस्तावेज और समय
दोनों ही दिन कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, दो पासपोर्ट फोटो और जिला नियोजनालय निबंधन की छायाप्रति लाना अनिवार्य है. कैंप में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा.
सीतामढ़ी से रतिकांत झा की रिपोर्ट
