डुमरा में चोरी की बाइक के साथ सात युवक गिरफ्तार

डुमरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ सात युवकों को गिरफ्तार किया है.

सीतामढ़ी. डुमरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ सात युवकों को गिरफ्तार किया है. इसमें दो सगा भाई भी शामिल है. गिरफ्तार युवकों की पहचान विश्वनाथपुर गांव निवासी अरविंद राय के पुत्र कर्मवीर कुमार, अमघट्टा निवासी राम नारायण पासवान के पुत्र वरुण कुमार, पुनौरा थाना क्षेत्र के रामपुर परोरी पूर्वी निवासी शंभू महतो के पुत्र राजन कुमार, सुमन महतो के पुत्र अमित कुमार, रामबाबू कुमार के पुत्र शिवम कुमार, नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी उपेंद्र बैठा के पुत्र अमन कुमार एवं श्रीनारायण राय के पुत्र पुष्पम उर्फ सुदामा कुमार व मुरारी कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है. इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज किये जाने के उपरांत गिरफ्तार सातों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के साथ पुअनि राम लगन यादव, पिंटू कुमार, प्रपुअनि आत्मानंद कुमार भी सशस्त्र बल के साथ शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >