Sitamarhi:वार्ड सदस्यों का अधिकार व अनुरक्षकों का भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन

जिला राष्ट्रीय वार्ड सदस्य महासंघ एवं जिला नल जल संरक्षक ऑपरेटर संघ की संयुक्त बैठक महासंघ के जिलाध्यक्ष व संरक्षक विनय कुमार पासवान की अध्यक्षता में हुई.

सीतामढ़ी. जिला राष्ट्रीय वार्ड सदस्य महासंघ एवं जिला नल जल संरक्षक ऑपरेटर संघ की संयुक्त बैठक महासंघ के जिलाध्यक्ष व संरक्षक विनय कुमार पासवान की अध्यक्षता में हुई. संचालन रीगा प्रखंड अध्यक्ष रामाशंकर राय ने किया. मुख्य अतिथि व महासंघ के संयोजक राम प्रवेश यादव समेत अन्य ने कहा कि सरकार एवं सरकारी तंत्र की मनमानी व अफसर शाही से पंचायती राज का सपना ध्वस्त हो चुका है. वार्ड सदस्यों के अधिकार कार्य व शक्ति को जब्त कर, इसे अपमान का पद बना दिया है. मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली- नाली निर्माण कार्य पुनः वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति को पंचायती राज विभाग के पत्र के 19 दिन बाद भी जिला प्रशासन द्वारा कार्य को गति नहीं दिया गया है, जिससे वार्ड सदस्य क्षुब्ध हैं. नल जल योजना के वार्ड सभा से चयनित व कार्यरत अनुरक्षकों ऑपरेटर का मानदेय लंबित है. उन्होंने वार्ड सदस्यों से एकजुटता दिखाने की बात करते हुए अनुरक्षकों को मानदेय को न्यूनतम मजदूरी के दर से जोड़ कर भुगतान कराने की मांग की. कहा 30 सितंबर तक भुगतान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन किया जाएगा. मौके पर राम निवास ठाकुर, गौतम कुमार, श्यामकिशोर यादव, सोनम पटेल, राम सकल महतो, शेख़ अमीरूल व अजय कुमार समेत बड़ी संख्या में वार्ड सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >