सहियारा थाना में औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को मिले सख्त निर्देश

रीगा सर्किल इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने सहियारा थाने का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अभिलेखों, लंबित मामलों की समीक्षा की और पुलिसकर्मियों को पारदर्शिता से काम करने के निर्देश दिए.

Sitamarhi News: रीगा पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने शुक्रवार की देर शाम सहियारा थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, सीसीटीएनएस, सिरिस्ता कार्य और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की. इस दौरान अभिलेखों की स्थिति का भी जायजा लिया गया.

थाना अभिलेखों और लंबित मामलों की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर ने अभिलेखों में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया. साथ ही लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया.

पारदर्शी और जनकेंद्रित पुलिसिंग के निर्देश

सर्किल इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने थाना में तैनात सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से निपटारा पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए.

थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों ने थाना के विभिन्न कार्यों की जानकारी सर्किल इंस्पेक्टर को उपलब्ध कराई.

यह भी पढें: मानसून मेहरबान, रात में झमाझम बारिश, अगले चार-पांच दिनों तक बरसेंगे बादल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >