Sitamarhi: डीजे पर बैन, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में रविवार को सीओ रंजीत कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई.

बैरगनिया. शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में रविवार को सीओ रंजीत कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. सीओ ने कहा कि पूजा में डीजे बजाने पर पाबंदी रहेगी. लाइसेंस लेना जरूरी है. पूजा पंडालों में सीसीटीवी समेत सुरक्षा के अन्य सुविधा की व्यवस्था पूजा समिति को करना है. वहीं, प्रभारी थानाध्यक्ष बंटी कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. विधि- व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में रहेगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एकलाख खान व रामप्रताप महतो ने अतिक्रमण व जल-जमाव की समस्या का निदान कराने की मांग की. भकुरहर के मुन्ना कुमार ने अस्पताल चौक से कर्बला चौक के जर्जर सड़क को देखते हुए रूट परिवर्तन की बात कही. मनोहर बाबा मंदिर पूजा समिति के चंदेश्वर कुमार ने दुर्गा पथ-मनोहर बाबा सड़क, माई स्थान जाने वाली गली में अंडा की बिक्री को पूजा तक बंद रखने या अन्यत्र संचालित करने का आग्रह किया. मौके पर समिति सदस्य उमेशचंद्र जायसवाल, मो बशीर अंसारी, प्रदीप कुमार, तनवीर अली खान, अमित कुमार झा, जियालाल ठाकुर, टुन्ना कुमार झा, अफरोज खान, प्रमोद महतो व पंकज कुमार रमण समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >