दवा विक्रेता संघ की नयी कार्यसमिति का गठन, शंभु बने अध्यक्ष

स्थानीय दवा विक्रेता संघ की नयी कार्यसमिति के गठन को लेकर गुरुवार को वीणा उत्सव पैलेस में दवा विक्रेताओं की बैठक हुई.

सोनबरसा. स्थानीय दवा विक्रेता संघ की नयी कार्यसमिति के गठन को लेकर गुरुवार को वीणा उत्सव पैलेस में दवा विक्रेताओं की बैठक हुई. बताया गया कि विचार-विमर्श के बाद सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर शंभु महतो, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव शशिकांत कुमार व संगठन सचिव पद पर चंद्र नारायण प्रकाश का मनोनीत किया गया. संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि कानूनी एवं अनुशासन के तहत अच्छे व्यवहार के साथ दुकान का संचालन करना हमारा धर्म है. संघ द्वारा विक्रेताओं की समस्याओं को समाप्त करने का प्रयास जारी रहेगा. संगठन सचिव राजू कुमार ने कहा कि अधिकृत विक्रेता से दवा की खरीददारी करने के साथ हीं जरूरतमंद रोगियों को ही दवा दें. मौके पर जिला संगठन मंत्री विजय कुमार, राजन सिंह, संजय कुमार, गोपीचंद ठाकुर, अशोक कुमार, सुरेश गुप्ता, मो जिलानी, विजय मंडल, विपिन कुमार, सुभाष चंद्र व राजकुमार साह समेत अन्य लाइसेंसी दवा दुकानदार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >