आपसी विवाद मारपीट, बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर

तरियानी छपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लहसुराका गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में हुई मारपीट के दौरान

तरियानी: तरियानी छपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लहसुराका गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में हुई मारपीट के दौरान 55 वर्षीय राम श्रेष्ठ राय की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है.घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि उक्त घटना रामश्रेष्ठ राय की बकरी ने परवल राय व विपिन कुमार के फसल को चढ़ गया था. जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गई.तथा देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडा से जमकर मारपीट हुई है.जिसमें 55 वर्षीय राम श्रेष्ठ राय गंभीर रूप से जख्मी हो गए. तथा परिजनों द्वारा उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर ले गए.जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई.जिसको लेकर मृतक की पत्नी पत्नी अमिला देवी द्वारा परवल राय, विपिन कुमार एवं अन्य नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं दूसरे पक्ष परवल राय और विपिन कुमार द्वारा अभी तक कोई लिखित आवेदन पुलिस को नहीं दिया गया है. इस घटना की पुष्टि एसडीपीओ अनिल कुमार द्वारा की गई है. तरियानी छपरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >