जमीन के लिए छोटे भाई की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या

जमीन के लिए भाई ने रिश्ते को कलंकित करते हुए अपने चाचा व अन्य के साथ मिलकर सगे छोटे भाई की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी.

रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी).जमीन के लिए भाई ने रिश्ते को कलंकित करते हुए अपने चाचा व अन्य के साथ मिलकर सगे छोटे भाई की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी. घटना स्थानीय थाना क्षेत्र की टिकौली पंचायत के जहांगीरपुर गांव की है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. उसकी पहचान मो ताहिर नदाफ के पुत्र मो सब्दुल नदाफ (20) के रूप में की गयी है. घटना का कारण भूमि विवाद बताया गया है. मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपित भाई मो अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया. घटना को लेकर उसकी मां शहनाज खातून ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.उसमें उसके बड़े भाई मो अब्दुल, उसके चाचा मो नाजीर, दादा मो एतवारी नदाफ, गुलशन खातून, तारा खातून व मो आफताब को आरोपित किया है. बताया गया है कि आरोपितों ने रविवार की रात को ताड़ी छुड़ाने वाले तेज धारदार हथियार से गर्दन काटकर मो सब्दुल की हत्या कर दी. घटना का कारण पैतृक भूमि को लेकर दोनों भाइयों के बीच कुछ दिनों से चल रहा विवाद है. घटना की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल किये गये धारदार हथियार को बरामद कर लिया है.

अन्य आरोपित भी जल्द होंगे गिरफ्तार

आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गयी है. सभी आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >