Sitamarhi: नवजात बच्ची को मां ने बांसवारी में फेंका

थाना क्षेत्र के अथरी गांव के कैलाशपति उच्च विद्यालय के समीप अशोक सिंह के डेरा के निकट बंसवारी में मां की ममता को शर्मसार कर देने वाली एक मामला प्रकाश में आया है.

रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के अथरी गांव के कैलाशपति उच्च विद्यालय के समीप अशोक सिंह के डेरा के निकट बंसवारी में मां की ममता को शर्मसार कर देने वाली एक मामला प्रकाश में आया है. जहां एक नवजात बच्ची को उसकी मां ने जन्म देने के बाद बांसवारी में फेंक दिया. घटना रविवार के सुबह की है. वहां से गुजर रहे डेरा मालिक व कुछ ग्रामीणों ने नवजात शिशु को देखा, उन्होंने घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी. हालांकि जानकारी मिलते ही एक ग्रामीण सुधीर कुमार झा वहां पहुंचे और नवजात बच्ची को उठाकर अपने घर ले गये. उनके भाई राजीव कुमार झा एवं उनकी पत्नी नीतू देवी ने उसे बच्ची को तत्काल अपनाया. लोग दबे जुबान से चर्चा कर रहे थे कि कहीं यह किसी का अवैध संतान तो नहीं जिससे लोक लाज के कारण मां ने अपनाने से इनकार कर समाज के लोकलाज से नवजात बच्ची को बसवारी में फेंक दिया. राजीव कुमार झा एवं उनकी पत्नी नीतू देवी उस लावारिस नवजात बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रून्नीसैदपुर पहुंचकर बच्ची का उपचार कराया. मिली जानकारी के अनुसार देर शाम सीतामढ़ी चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि, प्रशासन के साथ अथरी पहुंचकर उस बच्ची को अपने साथ लेकर सीतामढ़ी चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >