सांसारिक बंधनों में लिपटा मनुष्य ईश्वरीय रंगमंच का एक पात्र

सांसारिक बंधनों में लिपटा मनुष्य ईश्वरीय रंगमंच का मात्र एक पात्र हैं.

बैरगनिया. “सांसारिक बंधनों में लिपटा मनुष्य ईश्वरीय रंगमंच का मात्र एक पात्र हैं. ” उक्त बातें गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बैरगनिया-गौर मुख्य पथ स्थित श्री राधा कृष्ण पार्टी पैलेस परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक दिलीप पांडेय ने कही. उन्होंने कथा के माध्यम से भक्तों को सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर ईश्वर के चरणों में भक्ति का मार्ग खोजने के लिए प्रेरित किया. आयोजन समिति के अध्यक्ष अभय जायसवाल व सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की पूर्णाहुति रविवार को होगी. कार्यक्रम के सफल संचालन में मनोज कुमार व अशोक कुमार का सराहनीय योगदान है. मौके पर बबलू जायसवाल, नवीन कुमार व भाजपा नेता विनोद वालिया समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >