120 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सुरसंड के धोबियाही गांव में भिट्ठा पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी।

शराब तस्कर सीतामढ़ी:  जिले के सुरसंड सीमावर्ती क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिट्ठा पुलिस को अहम कामयाबी हाथ लगी है. गुरुवार की रात नियमित गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने धोबियाही गांव स्थित पुल के समीप से नेपाल से अवैध रूप से तस्करी कर लाई जा रही 120 बोतल देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को रंगेहाथ धर दबोचा.

सअनि नवीन साह के नेतृत्व में हुई त्वरित कार्रवाई

थानाध्यक्ष दीपक पटेल ने बताया कि सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है. इसी क्रम में धोबियाही पुल के पास संदिग्ध बाइक चालक को रोककर जांच की गई.

  • बरामदगी: तस्कर के पास से 300 एमएल वाली कुल 120 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुई.
  • जब्त वाहन: शराब तस्करी में उपयोग की जा रही बाइक को पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया.
  • तस्कर की पहचान: गिरफ्तार आरोपित की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के भीखा गांव (वार्ड संख्या 12) निवासी मुकेश ठाकुर के पुत्र रविशंकर कुमार के रूप में हुई है.

जब्त शराब के साथ तस्कर गया न्यायिक हिरासत में

सअनि नवीन साह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें: सावन पूर्णिमा व रक्षाबंधन पर पुपरी के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ हुआ जलाभिषेक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय नारायण मिश्र

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >