स्कार्पियो गाड़ी से शराब बरामद, तस्कर फरार

नगर थाना क्षेत्र के भासर गांव के पास बुधवार की रात गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने एक स्कार्पियो गाडी से 7.20 लीटर सौंफी शराब बरामद की.

सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के भासर गांव के पास बुधवार की रात गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने एक स्कार्पियो गाडी से 7.20 लीटर सौंफी शराब बरामद की. वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर पांच तस्कर भागने में सफल हो गये. पुलिस ने शराब व गाड़ी को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद थाने लाया गया. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कुछ लोग स्कार्पियो गाडी(डीएल 4सीआर 6303) में शराब छिपाकर ला रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >