Sitamarhi: नानपुर में ट्रक से एक करोड़ की खैर की लकड़ी जब्त, दो गिरफ्तार

नानपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार रात छह चक्का मालवाहक ट्रक से करीब एक करोड़ मूल्य के खैर की लकड़ी जब्त किया है.

सीतामढ़ी/नानपुर. नानपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार रात छह चक्का मालवाहक ट्रक से करीब एक करोड़ मूल्य के खैर की लकड़ी जब्त किया है. साथ ही मौके से चालक व व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार व्यक्तियों में ट्रक चालक अररिया जिले के बारगाछी थाना क्षेत्र के कोशकीपुर गांव निवासी मो राहिल एवं व्यापारी नानपुर थाना क्षेत्र के मझौर गांव निवासी तकी आलम शामिल है. अपर पुलिस अधीक्षक सह पुपरी एसडीपीओ सुनीता कुमारी व ट्रैफिक डीएसपी दीपक कुमार ने रविवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया. बताया कि गुप्त सूचना पर नानपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त कार्रवाई की है. जब्त लकड़ी का कुल वजन 175 क्विंटल बताया गया है. पुलिस टीम ने यदुपट्टी धर्मकांटा के पास खड़ी मालवाहक ट्रक(बीआर 38जी ए 8103) की जांच की. खैर की उक्त लकड़ी को केला के उसके पत्ते से छिपाया गया था. इसके बाद ट्रक व लकड़ी जब्त कर चालक व कथित व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खैर की लकड़ी को व्यापार एवं भंडारण करने हेतु प्रतिबंधित किया गया है. इस संदर्भ में 33 भारतीय वन अधिनियम समेत अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >