Sitamarhi:इस बार भी कोर्ट परिसर में धूमधाम से होगा काली पूजा का आयोजन

नवरात्रि के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी कोर्ट परिसर में श्री महादुर्गा पूजा समिति की ओर से इस बार भी भव्य काली पूजा का आयोजन किया जाएगा.

सीतामढ़ी. नवरात्रि के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी कोर्ट परिसर में श्री महादुर्गा पूजा समिति की ओर से इस बार भी भव्य काली पूजा का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर रविवार को समिति सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें पूजा की तैयारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रसाद वितरण की व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामहृदय उर्फ मोहन जी ने की. उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की असीम कृपा से इस बार भी हर्षोल्लास के साथ पूजा का आयोजन होगा. वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद बिहारी सिंह ने कहा कि पूजा को सफल बनाने में डुमरा वासियों का सहयोग आवश्यक है. इस अवसर पर उपाध्यक्ष उदय साह, कोषाध्यक्ष परमानंद झा, मीडिया प्रभारी कुमार सौरभ, रंजीत बिहारी सिंह, मुख्य पुजारी पं ब्रज किशोर पांडेय, कार्यसमिति के सदस्य आनंद झा, विजय यादव ,विक्की चौधरी, भोला यादव, सोहन जी, विनय यादव, ओम पटेल, संतोष गुड्डू, आमोद कुमार, राहुल कुमार, कुंदन पासवान, विक्की कुमार, रामबाबू कुमार, नितेश कुमार, पंकज राय, सागर कुमार, आकाश राय, प्रेम कुमार, अभिषेक कुमार, राकेश कुमार, सुभाष कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >