दुर्घटना में जख्मी लड़की की मौत

शनिवार की रात को पिपराढी स्थित एक स्पीड ब्रेकर के कारण वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुई थाना अंतर्गत वासुदेवपुर गांव निवासी विजन राय की पुत्री काजल कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

बाजपट्टी. शनिवार की रात को पिपराढी स्थित एक स्पीड ब्रेकर के कारण वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुई थाना अंतर्गत वासुदेवपुर गांव निवासी विजन राय की पुत्री काजल कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद पीड़िता को पहले स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज कराने के बाद घर लाया गया, जहां रविवार की देर शाम काजल की मौत हो गयी. इस संबंध में काजल के पिता विजन राय के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >