सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत

सदर अस्पताल में सोमवार की शाम इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत होने की बात सामने आयी है.

सीतामढ़ी. सदर अस्पताल में सोमवार की शाम इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत होने की बात सामने आयी है. मृतिका की पहचान पुनौरा की रानी कुमारी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार महिला को ब्लड की कमी थी. जिसको लेकर ब्लड की व्यवस्था की गयी थी. लेकिन ब्लड चढ़ाने के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ने लगी. बाद में उसकी मौत हो गयी. इलाज कर रही महिला चिकित्सक डॉ अनुज प्रीतम ने बतायी कि महिला में ब्लड की कमी थी. वही डीएस डॉ सुधा झा ने कहा कि ब्लड रिएक्शन करने के कारण महिला की मौत हो गयी. बतायी कि ब्लड बैंक से ब्लड उपलब्ध करायी गयी थी. वैसे इस मामले को लेकर किसी तरह की कोई शिकायत पुलिस या स्वास्थ्य विभाग से नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >