परिहार में बेकाबू ट्रक की ठोकर से युवती की मौत

बेला-परिहार पथ में मध्य विद्यालय, धामीटोल गेट के समीप तेज रफ्तार हाइवा ट्रक से कुचल कर सोमवार को एक युवती की दर्दनाक मौत हो गयी.

परिहार. बेला-परिहार पथ में मध्य विद्यालय, धामीटोल गेट के समीप तेज रफ्तार हाइवा ट्रक से कुचल कर सोमवार को एक युवती की दर्दनाक मौत हो गयी. जिसकी पहचान सहजौली गांव निवासी महादेव पंडित की करीब 17 वर्षीया पुत्री सपना कुमारी के रूप में की गयी है. वहीं, सपना के साथ गांव की ही आशिक पंडित की करीब 15 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी इस घटना में बाल-बाल बच गयी. जिसका इलाज सीएचसी में कराया गया. जानकारी के अनुसार, सपना परिहार स्थित बाबा ठाकुर मंदिर में गणेश पूजा को लेकर आयोजित मेला देखने आयी हुई थी. बेला की ओर से तेज रफ्तार से रही बेकाबू हाइवा ट्रक ने उसे कुचल दिया. सपना नामक युवती की मौके पर ही मौत हो गयी. हाइवा ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया. घटना के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की प्राथमिक जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. मौके उपर उमड़ी भीड़ उग्र होकर हाइवा को थाना ले जाने से मना कर रही थी. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >