जलावन लाने गई लड़कियों से छेड़खानी और मारपीट, तीन दबंगों पर प्राथमिकी दर्ज

नानपुर के मोहनी गांव में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Nanpur Molestation Case: सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र में महादलित परिवार की महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी, मारपीट और जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित करने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. मोहनी गांव निवासी सुदीश माझी की पत्नी रामरती देवी ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर गौरा गांव के तीन दबंगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोपियों में ललन महतो के पुत्र रवि महतो और किशोरी महतो के पुत्र अजय महतो सहित तीन लोग शामिल हैं.

चौर से जलावन लेकर लौटते समय रास्ते में घेरा

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह पूरी घटना विगत 5 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे की है. पीड़िता अपनी नाबालिग बेटी, भतीजी और गांव की अन्य लड़कियों कंचन कुमारी, मधु कुमारी, राधा कुमारी, रवण कुमारी और रोशनी कुमारी के साथ गहीरा चौर बाथ असली से जलावन लाने गई थीं. जब वे सभी जलावन लेकर मोहनी बड़ा पोखर के रास्ते से वापस लौट रही थीं, तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे रवि महतो और अजय महतो ने इन सभी को जबरन रोक लिया.

छेड़खानी का विरोध करने पर फाड़े कपड़े, गला दबाने का प्रयास

पीड़िता का आरोप है कि रोकने के बाद दोनों युवकों ने लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी शुरू कर दी. जब महिलाओं ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद दोनों आरोपियों ने महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए और उनकी इज्जत लूटने का प्रयास किया. विरोध करने पर पीड़िता का गला दबाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की गई. शोर मचाने पर पास के खेतों में धान रोप रहे किसानों ने आकर उनकी जान बचाई. इसी बीच आरोपी का पिता ललन महतो भी वहां पहुंच गया और केस करने पर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: सीतामढ़ी में गोवंश संरक्षण के लिए चलेगा बड़ा अभियान, कराए जाएंगे 5 लाख हस्ताक्षर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >