Sitamarhi: अनियमितता मिलने पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण

ग्रामीणों की शिकायत पर बीईओ सुधीर कुमार राय ने गुरुवार की दोपहर केडीकेएन उच्च विद्यालय, खड़का का निरीक्षण किया.

बोखड़ा. ग्रामीणों की शिकायत पर बीईओ सुधीर कुमार राय ने गुरुवार की दोपहर केडीकेएन उच्च विद्यालय, खड़का का निरीक्षण किया. प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार झा एवं शिक्षिका अमृता सिंह बगैर सूचना विद्यालय से अनुपस्थित पाई गयी. बीईओ सुधीर कुमार ने बताया कि जांच के दौरान विभाग द्वारा छात्र- छात्राओं में बैग एवं कॉपी-कलम वितरण में व्यापक पैमाने पर अनियमितता पाई गई. विभाग की ओर से कक्षा छह से 12वीं तक प्रति छात्र- छात्रा एक- एक बैग एवं छह- छह कॉपी व कलम का वितरण करना था, पर प्रधानाध्यापक द्वारा दो-दो कॉपी व एक-एक बैग दिया गया है. बीईओ ने बताया कि नवम कक्षा में 18 एवं दसवीं में 11 बच्चे मौजूद थे, जबकि 11 वीं व 12 वीं में एक भी बच्चे मौजूद नही थे. प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की मांग की गई है. 24 घंटे के अंदर संतोषजनक जवाब नही मिलने पर अनुशासनिक करवाई के लिए डीईओ को पत्र भेजी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >