लूट का विरोध करने पर चालक को चाकू मारा

विरोध करने पर चालक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया.

सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के जानकी स्थान पोखर चौराहा के पास बदमाशें ने ई-रिक्शा पर सवार बदमाशों से लूटपाट शुरू कर दिया. ई रिक्शा को आगे से चार बदमाशों ने घेर कर उस में बैठे सवारी से लूटपाट करने लगा. इस बात का विरोध करने पर चालक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया. वही ई-रिक्शा चालक से उसकी कमाई के दो हजार एवं ई रिक्शा में बैठे सवारी का समान लूट लिया गया. इसके बाद बदमाश भाग निकले. सूचना मिलने पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने घायल चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. चाकू से घायल चालक की पहचान दरभंगा जिला के जाले थाना क्षेत्र के घोगहरा निवासी दीपक कुमार के रुप में की गई है. घायल के मौसेरा भाई विपीन कुमार ने बदमाशों के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसमें चार बदमाशों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बाताया की आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी जारी है. जल्द ही इस घटना में शामिल सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >