Sitamarhi: आगामी विधानसभा को लेकर स्थलीय जांच करने इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे डीएम

रविवार को सीतामढ़ी इंजीनियरिंग कॉलेज (एसआईटी) का स्थलीय निरीक्षण किया.

सीतामढ़ी. आसन्न बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी रिची पांडेय ने रविवार को सीतामढ़ी इंजीनियरिंग कॉलेज (एसआईटी) का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ईवीएम संग्रहण केंद्र, मतगणना हॉल, स्ट्रांग रूम एवं विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का बारीकी से अवलोकन किया. जिलाधिकारी ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों (आरओ) के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और मतगणना केंद्र पर सुरक्षा एवं सुव्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा–निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि मतगणना केंद्र पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षाकर्मियों की तीन पंक्ति वाली तैनाती व संवेदनशील क्षेत्रों की राउंड द क्लॉक मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने मतगणना दिवस पर ट्रैफिक नियंत्रण एवं पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने पर भी बल दिया. ताकि भीड़भाड़ एवं अव्यवस्था की स्थिति न उत्पन्न हो. साथ ही मतगणना हॉल में विद्युत आपूर्ति, पीने के पानी, शौचालय व आवश्यक फर्नीचर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार, सभी निर्वाची पदाधिकारी (आरओ) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >