गैस गोदाम के पास विवाहिता का शव मिला

नगर के अशोगी शिवनगर वार्ड नंबर सात के गैस गोदाम के समीप से स्थानीय पुलिस ने एक 25 वर्षीया विवाहिता का शव बरामद किया है.

बैरगनिया. नगर के अशोगी शिवनगर वार्ड नंबर सात के गैस गोदाम के समीप से स्थानीय पुलिस ने एक 25 वर्षीया विवाहिता का शव बरामद किया है. इसमें प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जतायी जा रही है. शव की पहचान नगर के मुख्य पथ निवासी स्व शंकर चौधरी की पुत्री रानी कुमारी के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने छानबीन की तथा पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार की देर शाम शव को बरामद किया है. मृतका की मां ने शव की पहचान भी कर ली है. मृतका की शादी जिले के बाजपट्टी में हो रखी है. तीन-चार दिन पूर्व उसकी मां दिल्ली से बैरगनिया आयी थी, तब रानी अपने मायके आयी हुई थी. बताया गया है कि बुधवार दोपहर से वह गायब थी. हत्या के संभावित बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है. रानी की मौत पर मां व बहन का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >