सीतामढ़ी: मारपीट में घायल युवक जिंदगी की जंग हारा, पटना में मौत

सीतामढ़ी के बेला थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले हुई मारपीट में घायल युवक गुलाम साबिर की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई. पढ़ें पूरी खबर…

सीतामढ़ी के बेला से रघुनाथ प्रसाद और मो दुलारे की रिपोर्ट

Sitamarhi News: बेला थाना क्षेत्र के बारा गांव में पांच दिन पूर्व हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान सोमवार को पटना में मौत हो गई. मृतक की पहचान मोहम्मद शकील के पुत्र गुलाम साबिर के रूप में हुई है.

घर मरम्मत के दौरान हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार 13 मई की सुबह मोहम्मद शकील अपने घर की मरम्मत का कार्य करा रहे थे. इसी दौरान गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया.

आरोप है कि मोहम्मद वकील अहमद, कफील अहमद, सबील अहमद, नबील अहमद, सोहा खातून, अक्सा खातून, सीमा खातून, इशरत खातून समेत अन्य लोगों ने हथियार के साथ हमला कर दिया.

इस मारपीट में मोहम्मद शकील, उनकी पत्नी शकीला खातून और पुत्र गुलाम साबिर व गुलाम मोहिद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

पटना में चल रहा था इलाज

घायलों में मोहम्मद शकील और उनकी पत्नी का इलाज स्थानीय सीएचसी में कराया गया था, जबकि दोनों बेटों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर किया गया.

गुलाम मोहिद्दीन का इलाज मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि गुलाम साबिर का इलाज पटना के एक निजी क्लीनिक में हो रहा था. इलाज के दौरान सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई.

कई आरोपी अब भी फरार

साबिर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. गांव में भी शोक का माहौल है.

पुलिस इस मामले में पहले ही मोहम्मद वकील अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. अन्य आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >