Sitamarhi:दुर्गा पूजा पंडालों में विधिवत विद्युत कनेक्शन लेने व मानकों का पालन करने की अपील

प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों में बिजली सुरक्षा के मानकों का पालन कराने को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय की ओर से कनेक्शन लेकर हीं बिजली का उपयोग करने का निर्देश जारी किया गया है.

पुपरी. प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों में बिजली सुरक्षा के मानकों का पालन कराने को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय की ओर से कनेक्शन लेकर हीं बिजली का उपयोग करने का निर्देश जारी किया गया है. बताया गया है कि पंडाल के समीप 33 केवी, 11 केवी और अन्य विद्युत तारों से सुरक्षित दूरी पर बनाए रखना जरूरी है. ताकि खुले तारों से बचाव हो सके. नियम के तहत पंडाल से 33 व 11 केवी लाइन की दूरी लंबवत 3.7 मीटर व झैतिज दूरी 1.5 मीटर रखनी है. इसके अलावा भी कई मानक है. जिनका पालन जरूरी है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस बार डिवीजन में एक सौ से अधिक स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है, पर कई पूजा समिति द्वारा विधिवत कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया गया है. जिन पंडालों में विधिवत कनेक्शन लिया जाता है, वहां मानक का विधिवत पालन नही होने के कारण घटना का खतरा बना रहता है. इस बाबत कार्यपालक अभियंता मो नवील अंसारी ने बताया कि पूजा समितियों से अपील की गयी है कि कार्यालय से विधिवत कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग किया जाए. साथ ही सुरक्षा मानकों का हर हाल में पालन करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >