Sitamarhi news : छात्रा के अपहरण का आरोप, मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल में परीक्षा देने के लिए निकली लड़की का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है.

Sitamarhi news : पुपरी. थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल में परीक्षा देने के लिए निकली लड़की का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है. इस घटना को लेकर अपहृता की मां के आवेदन पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें बाजपट्टी थाना क्षेत्र के निमाही गांव निवासी विवेक राम, रीता देवी व इंदल राम को नामजद बनाया गया है. सास, ससुर व पति पर मारपीट करने का आरोप, प्राथमिकी पुपरी. स्थानीय पठान मोहल्ला निवासी महिला ने सास, ससुर व पति पर डायन कहकर प्रताड़ित करने व मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें पुपरी गांव निवासी फेकू बैठा, अकीला खातून व अल्लाउद्दीन बैठा को नामजद आरोपी बनाया गया है. डिज्नीलैंड मेला से बाइक की चोरी, प्राथमिकी पुपरी. नगर स्थित डिज्नीलैंड मेला से अज्ञात चोरों द्वारा एक बाइक की चोरी कर ली गयी. इस संबंध में मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत गायघाट थाना क्षेत्र के बटवारा निवासी राम आशीष महतो के पुत्र दिलीप कुमार के आवेदन पर स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >