बाइक सवार युवक की मारपीट कर हत्या का आरोप

थाना क्षेत्र के घुरघुरा गांव में एक युवक को मारपीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है.

सोनबरसा. थाना क्षेत्र के घुरघुरा गांव में एक युवक को मारपीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार, रविवार की देर शाम भुतही थाना क्षेत्र के बंदरझुला गांव निवासी भिखन राय के 28 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार अपनी बाइक से अपने घर आ रहा था, जहां घुरघुरा गांव में रोड किनारे लोगों ने देखा तो मृत पड़ा था. घटना की खबर पर भुतही और सोनबरसा थाना पुलिस पहुंचकर मामले का जांच पड़ताल में जुटी हुई है. उधर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >