नेपाल के रौतहट में मां व पुत्र का हत्यारोपित गिरफ्तार

नेपाल के रौतहट जिले के छतौना गांव निवासी महिला व उसके दो वर्षीय पुत्र की हत्या के आरोपित व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

बैरगनिया. नेपाल के रौतहट जिले के छतौना गांव निवासी महिला व उसके दो वर्षीय पुत्र की हत्या के आरोपित व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वह पिछले तीन वर्षों से फरार था. रौतहट के डीएसपी दीपक कुमार राय ने मंगलवार की देर शाम नेपाली मीडिया को बताया कि तीन वर्ष पूर्व जिले के यमुना माई गांवपालिका वार्ड नंबर-पांच झुनखुनवा गांव के टेढ़ा सरेह में दुर्गा भगवती गांपा-चार छतौना निवासी समसुदीन मियां की पत्नी हुस्नआरा खातून (25 वर्ष) व दो वर्षीय पुत्र की हत्या जनीफ उर्फ टिमन ने कर दी थी और फरार हो गया था. डीएसपी ने बताया कि घटना के बाद गहन जांच में जनिफ द्वारा हत्या का मामला प्रमाणित होने व फरार रहने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी, लेकिन उसे नाटकीय ढंग से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >