मुंबई से आयी 12 सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने पीडिया सेक्शन का भ्रमण किया

किंग एडबर्ग मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई की 12 सदस्यीय चिकित्सक की टीम ने बुधवार को सदर अस्पताल के पीडिया सेक्शन का भ्रमण किया.

सीतामढ़ी. किंग एडबर्ग मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई की 12 सदस्यीय चिकित्सक की टीम ने बुधवार को सदर अस्पताल के पीडिया सेक्शन का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने एनआरसी व चाइल्ड वार्ड में बच्चों के भर्ती की प्रक्रिया, उसके मापदंड, प्रोटोकॉल, आवश्यक डॉक्यूमेंटेशन को देख कर बारीकी से समझा. प्रभारी सीएस डॉ जेड जावेद ने कहा कि बिहार सरकार के मानक पर खड़े उतरने को लेकर हम बेहद संजीदा है. इस दौरान मुस्कान के नोडल पदाधिकारी डॉ हिमांशु शेखर ने कई क्रिटिकल बच्चों के इलाज से संबंधित सक्सेस स्टोरी टीम को बताया. एनआरसी के नोडल पदाधिकारी डॉ सौरभ कुमार ने सैम बच्चों की जांच, भर्ती के मापदंड एवं इलाज की बारीकियों से टीम को अवगत कराया. जिला मलेरिया पदाधिकारी – सह जेई/ एईएस के नोडल पदाधिकारी डॉ आर के यादव ने जेई/एईएस के इतिहास / भूगोल व इसके प्रबंधन – इलाज के बारे में समझाया. इससे पूर्व अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल कर्मियों द्वारा चिकित्सक दल का स्वागत किया गया. मॉर्निंग प्रेयर में भी बाहर से आये चिकित्सक दल शामिल हुए. विजिट के बाद मीटिंग हॉल में डीएस डॉ सुधा झा ने सभी आगंतुक को मिथिला पेंटिंग का शॉल प्रदान कर सम्मानित किया. साथ ही सफल डॉ बनने के टिप्स दी. अस्पताल प्रबंधक विजय झा ने कहा कि हम “ करुणा के साथ सेवा “ के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे है. डॉ संजीव पाठक ने बताया कि आपसी सामंजस्य और बेहतर संवाद से हर समस्या का समाधान किया जा सकता है. डॉ अमरनाथ यादव ने अस्पताल में पारिवारिक माहौल बने होने की बात कही. मौके डॉ अजीत शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर सौरभ शर्मा, ऋचा कुमारी, नीरा कुमारी, शारदा कुमारी, मनीषा कुमारी ने पूर्णत: सुरक्षित माहौल होने की बात कही. मौके पर डीपीएम असित रंजन , पीरामल के मानस कुमार , अकरम ख़ान , अरुणेंद्र कुमार, पंडित आकाश बाबू समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >