बंध्याकरण मामले में उत्तर बिहार में सीतामढ़ी दूसरे पायदान पर

परिवार नियोजन ऑपरेशन के प्रति महिलाओं में आयी जागरूकता बेहतर प्रदर्शन के लिए सीएस हुए सम्मानित सीतामढ़ी : आम जनता में परिवार नियोजन के प्रति आयी जागरूकता का आलम यह है कि इस बार जिले में बड़ी संख्या में बंध्याकरण ऑपरेशन हुआ है. यहीं वजह है कि बंध्याकरण के मामले में उत्तर बिहार में सीतामढ़ी […]

परिवार नियोजन ऑपरेशन के प्रति महिलाओं में आयी जागरूकता
बेहतर प्रदर्शन के लिए सीएस हुए सम्मानित
सीतामढ़ी : आम जनता में परिवार नियोजन के प्रति आयी जागरूकता का आलम यह है कि इस बार जिले में बड़ी संख्या में बंध्याकरण ऑपरेशन हुआ है. यहीं वजह है कि बंध्याकरण के मामले में उत्तर बिहार में सीतामढ़ी दूसरे पायदान पर है. स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सीतामढ़ी के सीएस को सम्मानित किया है.
जानकारी के अनुसार चालू सीजन में अब तक जिले में कुल 11, 424 महिला व 62 पुरुष समेत कुल कुल 11,486 लोगों का बंध्याकरण किया गया है. इसके तहत बैरगनिया में में 556, बाजपट्टी में 460, बथनाहा में 748, बेलसंड में 486, बोखड़ा में 522, चोरौत में 223, डुमरा में 10,11, मेजरगंज में 530, नानपुर में 362, परिहार में 397, परसौनी में 389, पुपरी में 489, रीगा 620, रून्नीसैदपुर में 1059, सीतामढ़ी अरबन में 599, सोनबरसा में1039, सुप्पी में 391 व सुरसंड में 764 व महिला-पुरुषों का बंध्याकरण किया गया है. इसके अलावा निजी संस्थानों में 841 महिलाओं ने परिवार नियोजन का ऑपरेशन कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >