सीतामढ़ी : राजोपट्टी निवासी शिवनाथ यादव की हत्या उसके साढू ने बुलाकर रीगा में कर दी, या फिर सड़क हादसे में उसकी मौत हो गयी. मृतक के परिजन मामले को हत्या करार दे रहे है, जबकि आरोपी के परिजन हादसे में मौत की बात कह रहे है.
पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है,
लेकिन तत्काल हत्या व हादसा के बीच शिवनाथ यादव की मौत का रहस्य उलझ कर रह गया है. सीतामढ़ी पुलिस के अलावा रीगा पुलिस भी मौत पर छाये सस्पेंस से पर्दा उठाने में लगी हुई है. मृतक की बाइक सिंघोरवा के पास मिली है. जबकि सीतामढ़ी से नरसामा जाने के रास्ते में सिंघोरवा नहीं पड़ता है. लिहाजा शक बढ़ गया है. इधर, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गंभीर चोट बताया गया है.
