सोनबरसा में मिले मां-बेटी के शवों की हुई पहचान

सीतामढ़ी : जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के कोहबरवा गांव में मिले मां-बेटी के शव की पहचान हो गयी है. मृतका नेपाल के सर्लाही जिले के मलंगवा थाना के एक गांव की रहने वाली थी. वह 30 मई को अपनी 10 वर्षीया बच्ची के साथ घर से निकली थी. तब से वह लापता थी. बुधवार […]

सीतामढ़ी : जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के कोहबरवा गांव में मिले मां-बेटी के शव की पहचान हो गयी है. मृतका नेपाल के सर्लाही जिले के मलंगवा थाना के एक गांव की रहने वाली थी. वह 30 मई को अपनी 10 वर्षीया बच्ची के साथ घर से निकली थी. तब से वह लापता थी.

बुधवार की सुबह सोनबरसा थाना के कोहबरबा गांव स्थित सरेह से पुलिस ने 10 वर्षीया बच्ची व उसकी मां को सोनबरसा पीएचसी में पहुंचाया था. जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत करार दिया था,
वहीं बेहोशी की अवस्था में महिला को भरती कर इलाज शुरू किया. लेकिन स्थिति बिगड़ने के बाद महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल पहुंचने के पहले हीं महिला ने भी दम तोड़ दिया था. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम में मां-बेटी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की थी.
इससे संबंधित खबर प्रभात खबर ने गुरुवार को पहले पन्ने पर प्रकाशित की थी. गुरुवार को खबर प्रकाशित होने के बाद मृतका का पति फेकन साह सदर अस्पताल पहुंचा. जहां उसने शव की पहचान की. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को फेकन साह को सौंप दिया है. फेकन साह ने बताया की उसे दो पुत्र व तीन पुत्री समेत पांच बच्चे है. इनमें दो पुत्री एक पुत्र की शादी हो चुकी है. मंगलवार को बहू के साथ हुए विवाद के बाद वह अपनी सबसे छोटी बेटी के साथ घर से निकल गयी थी.
इसके बाद दोनों कहां गये, पता नहीं चला. फेरी लगा कर कपड़ा बेचने वाला फेकन साह पत्नी व बेटी की तलाश करता रहा, लेकिन पता नहीं चला. इसी बीच गुरुवार को प्रभात खबर में छपी खबर के बाद कुछ लोगों के कहने पर वह सदर अस्पताल पहुंच कर बेटी व पत्नी के शव की पहचान की. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सोनबरसा थाना के कोहबरबा गांव स्थित सरेह में शीशम के पेड़ के पास एक 30 वर्षीया महिला व उसकी 10 वर्षीया पुत्री को पड़ा देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
सूचना के बाद सोनबरसा थानाध्यक्ष फुलदेव चौधरी व सहायक अवर निरीक्षक हिराकांत इश्वर सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंच दोनों को पीएचसी में भरती कराया था. जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत करार दिया. जबकि बेहोशी की अवस्था में महिला का इलाज शुरू किया. स्थिति बिगड़ने के बाद महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल पहुंचने के पूर्व हीं उसकी मौत हो गयी थी.
नेपाल से लाकर दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद की थी मां-बेटी की हत्या
कोहबरबा गांव स्थित सरेह में मृत अवस्था में मिली थी बच्ची, बेहोशी की अवस्था में मिली थी महिला
इलाज के दौरान गुरुवार को
महिला की भी हो गयी थी मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >