दुष्कर्म के बाद मां और बेटी की हत्या

सीतामढ़ी : सोनबरसा थाने के कोहबरवा गांव में दुष्कर्म के बाद 10 साल की बच्ची व उसकी मां की हत्या कर दी गयी. नेपाल से लाकर दोनों के साथ जबरदस्ती करने के बाद बदमाशों ने पिटाई की और मृत समझ दोनों को फेंक दिया. बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज […]

सीतामढ़ी : सोनबरसा थाने के कोहबरवा गांव में दुष्कर्म के बाद 10 साल की बच्ची व उसकी मां की हत्या कर दी गयी. नेपाल से लाकर दोनों के साथ जबरदस्ती करने के बाद बदमाशों ने पिटाई की और मृत समझ दोनों को फेंक दिया. बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सोनबरसा पीएचसी में भरती कराया. चिकित्सकों ने बच्ची को मृत करार दिया. बेहोशी की अवस्था में महिला को भरती कर इलाज शुरू किया. स्थिति बिगड़ने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में महिला ने भी दम तोड़ दिया. दोनों की पहचान नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >