सफल छात्रों ने मनायी खुशी

सीतामढ़ी : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मंगलवार को जारी इंटर का परीक्षाफल जिले के लिए बेहद निराशाजनक रहा है. कॉमर्स संकाय में हीं कुछ हद तक बच्चों के साथ सफलता हासिल हुई है. इंटर कला व विज्ञान संकाय का परीक्षाफल बेहद निराशाजनक रहा है. इंटर साइंस में महज 30 फीसदी बच्चे सफल हुए है, […]

सीतामढ़ी : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मंगलवार को जारी इंटर का परीक्षाफल जिले के लिए बेहद निराशाजनक रहा है. कॉमर्स संकाय में हीं कुछ हद तक बच्चों के साथ सफलता हासिल हुई है. इंटर कला व विज्ञान संकाय का परीक्षाफल बेहद निराशाजनक रहा है.

इंटर साइंस में महज 30 फीसदी बच्चे सफल हुए है, जबकि पिछले साल 67 फीसदी बच्चे सफल हुए थे. वहीं इंटर आर्ट्स में पिछली बार 56 फीसदी रिजल्ट आया था, जबकि इस बार 33 फीसदी ही रिजल्ट आया है. बिहार बोर्ड द्वारा मंगलवार को जारी 12 वीं के रिजल्‍ट ने जहां बच्चों के अरमानों पर पानी फेर दिया है, वहीं सूबे की शिक्षा व्यवस्था की भी पोल खोल दी है.

सबसे बड़ी बात यह कि नई दिल्ली समेत देश के शीर्ष कॉलेजों में बच्चों के नामांकन के सपनों पर भी ग्रहण लग गया है. मंगलवार को जारी रिजल्ट जिले हीं नहीं सूबे की शिक्षा व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा करता है. वजह सरकार ने हाइस्कूलों में इंटर की पढ़ाई तो शुरू कर दी, लेकिन स्कूलों को न तो शिक्षक उपलब्ध कराये गये और नहीं संसाधन हीं. बगैर पढ़ाई बच्चों ने परीक्षा दी, लिहाजा रिजल्ट खराब हुआ, छात्र-छात्राओं का भविष्य भी दांव भी लग गया है.

इधर, साइंस की टॉपर सिमुलतला, जमुई की खुशबू कुमारी को 86.2 प्रतिशत अंक मिले है. जबकि दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के टॉप-10 कॉलेजों जैसे सेंट स्‍टीफंस, हंसराज, हिन्‍दू, मिरांडा हाउस, एलएसआर, करोड़ीमल जैसे काॅलेजों में न्यूनतम 90 फीसदी अंक पर हीं दाखिला मिलता है. जाहिर है कि इस बार डीयू में बिहार बोर्ड के किसी भी छात्र -छात्राओं को दाखिला मिलना मुश्किल है.

जश्न की तैयारी रह गयी अधूरी

सीतामढ़ी : मंगलवार को इंटर के परीक्षाफल प्रकाशन को लेकर कोचिंग संस्थानों द्वारा जश्न की तैयारी की गयी थी. गुलाल उड़ाने से लेकर आतिशबाजी तक की तैयारी थी. लेकिन परीक्षाफल प्रकाशन के बाद बेहद निराशाजनक रिजल्ट आने के बाद जहां जश्न की तैयारी धरी रह गयी, वहीं अधिकांश कोचिंग सेंटर में ताले लटक गये. जबकि कोचिंग संचालकों ने मोबाइल तक बंद कर ली. गौरतलब है कि शहर समेत पूरे जिले में सर्वाधिक साइंस व कॉमर्स के ही कोचिंग चल रहे हैं.

साइबर कैफे में उमड़ी रही भीड़

सीतामढ़ी : परीक्षाफल प्रकाशन को साइबर कैफे में बच्चों की भीड़ उमड़ी रहीं. रिजल्ट प्रकाशन की खबर के बाद छात्र-छात्रा व अभिभावक साइबर कैफे पहुंच गए. जहां लंबे इंतजार के बाद बच्चों ने रिजल्ट पाया.

शहर के मेन रोड, डुमरा रोड, सिनेमा रोड, कोट बाजार, किरण चौक, मेहसौल चौक, जिला मुख्यालय डुमरा के शंकर चौक, कुमार चौक, कोर्ट कैंपस व कैलाशपुरी समेत विभिन्न इलाका स्थित साइबर कैफे में भीड़ उमड़ी रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >