बहुमत जुटाने को कसरत शुरू

सीतामढ़ी : निवर्तमान सभापति सुवंश राय व निवर्तमान पार्षद सह स्थायी सशक्त समिति सदस्य अमरेंद्र सिंह का खेमा बहुमत जुटाने के लिए कसरत शुरू कर दी है. आलम यह है कि अधिकांश नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों के मोबाइल या तो बंद मिल रहे हैं या उनके द्वारा कॉल रिसिव नहीं किया जा रहा है. कई […]

सीतामढ़ी : निवर्तमान सभापति सुवंश राय व निवर्तमान पार्षद सह स्थायी सशक्त समिति सदस्य अमरेंद्र सिंह का खेमा बहुमत जुटाने के लिए कसरत शुरू कर दी है. आलम यह है कि अधिकांश नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों के मोबाइल या तो बंद मिल रहे हैं या उनके द्वारा कॉल रिसिव नहीं किया जा रहा है. कई पार्षदों के मोबाइल कवरेज एरिया से बाहर बताया जा रहा है.

दोनों ही खेमों द्वारा नव निर्वाचित पार्षदों की एक-एक गतिविधियों की बारीकी से निगरानी की जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही खेमों द्वारा बहुमत जुटाने का दावा किया जा रहा है. नौ जून को नगर सरकार का गठन होना है. इसमें अभी करीब 12 दिनों का समय बांकी है. इस बीच किसी पार्षद का इरादा न बदल जाए,
इसके लिए दोनों खेमों द्वारा समर्थन के लिए आश्वासन देने वाले पार्षदों को नेपाल या झारखंड की सैर पर भेजने की तैयारी में है. दोनों ही खेमों का एक-एक पल पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए बीत रहा है. निवर्तमान सभापति श्री राय ने शनिवार को अपने पक्ष में करीब 15-16 पार्षद कर लेने का दावा किया. वहीं, दूसरे खेमे के अमरेंद्र सिंह द्वारा भी इतने ही पार्षदों का समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >