सुप्पी सहायक थाना के ढेंग गांव की घटना
अतिथि बनकर आये थे दो अपराधकर्मी
मुरगा का मीट लेकर पहुंचा था सुनील के घर
थानाध्यक्ष ने पहुंचकर की मामले की जांच
दंपती की हालत चिंताजनक, मुजफ्फरपुर रेफर
सीतामढ़ी/बैरगनिया : सुप्पी सहायक थाना के ढेंग गांव में सोमवार की रात अतिथि बन कर आये अपराधियों ने एक दंपती पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया. धारदार हथियार से किये गये. हमले में बुरी तरह घायल सुनील सिंह एवं पत्नी मीना सिंह को चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल से एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है. सूचना मिलने पर सुप्पी सहायक थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की.
बताया जाता है कि दंपती के बचाओ-बचाओ की चिल्लाहट पर कुछ ग्रामीण दौड़े, तब तक घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो चुके थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि दंपती के होश में आने के बाद ही घटना के बारे में पता चल पायेगा. घायल सुनील सिंह के पुत्र राहुल कुमार सिंह ने बताया कि शाम में दो व्यक्ति मुरगा का मीट लेकर पहुंचा था.
उक्त दोनों को उसके पिता के अलावा और कोई नहीं पहचानता है. रात्रि में दोनों ने पिता के साथ मीट खाया और आराम करने की बात कह कर वहीं सो गया. देर रात अतिथि बन कर आये उक्त अपराधियों ने अचानक पिता पर हमला कर दिया. पिता को बचाने आयी मां को भी बुरी तरह घायल कर दिया. राहुल ने बताया कि उसके मां-बाप फिलहाल अस्पताल के आइसीयू में भरती हैं तथा दोनों की हालत अब भी चिंताजनक बनी है. उधर, पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद िसंह एसकेएमसीएच पहुंचकर जख्मी दंपती के परिजनों से िमले और डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने का िनर्देश िदया.
