शौचालय बनवायें अन्यथा योजनाओं से होंगे वंचित

दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर ओडीएफ पंचायत घोषित किया जायेगा अपने घरों में शाैचालय बनवा कर अनुदान लेने की अपील की परसौनी : प्रखंड की सभी पंचायतों को 2 अक्तूबर के पूर्व खुले में शौच से मुक्त कराने का प्रयास तेज कर दिया गया है. 2 को प्रखंड को ओडीएफ घोषित किया […]

दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर ओडीएफ पंचायत घोषित किया जायेगा

अपने घरों में शाैचालय बनवा कर अनुदान लेने की अपील की
परसौनी : प्रखंड की सभी पंचायतों को 2 अक्तूबर के पूर्व खुले में शौच से मुक्त कराने का प्रयास तेज कर दिया गया है. 2 को प्रखंड को ओडीएफ घोषित किया जाना है. बता दें कि उस दिन गांधी जी की जयंती है. बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह व सीओ अजय कुमार ठाकुर ने सोमवार को देमा, परसौनी मैलवार, परसौनी खिरोधर, मदनपुर,
कठौर, परशुरामपुर व गिसारा आदि पंचायतों में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ओडीएफ को लेकर विचार-विमर्श किया. पदाधिकारियों ने कहा कि खुले में शौच करना समाज के लिए कलंक है. खुले में शौच करने से जानवर व मनुष्य में कोई फर्क नहीं रहता. लोगों से अपने-अपने घरों में शौचालय का निर्माण कराने व 12-12 हजार अनुदान लेने की अपील की गयी.
अधिकारियों का कहना था कि निर्धारित अवधि के अंदर शौचालय का निर्माण नहीं कराने वालों को सरकारी सहायता से वंचित होना पड़ सकता है.इसलिए समय रहते शौचालय बनवाकर विभिन्न योजनाओं का लाभ लें़ मौके पर डुमरा बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, बथनाहा बीडीओ विनय कुमार सिंह के अलावा उक्त दोनों प्रखंडों की सीडीपीओ, मुखिया कमलेश कुमार, सुनील कुमार, दिनेश प्रसाद यादव व नूरजहां खातून समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >