सुप्रीम कोर्ट में दायर है जनहित याचिका
रोक के बावजूद कराया जा रहा निर्माण
रीगा : फुटबॉल क्लब के सचिव सुरेश कुमार ने सीओ ललित कुमार सिंह व थाना अध्यक्ष नफीस अहमद को आवेदन देकर चीनी मील के प्रबंधक द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन किये जाने का मामला उठाया है.
सचिव श्री कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के 11 एकड़ जमीन को मिल मालिक नाजायज रूप से अपने नाम करा लिया है, जिसमें करीब तीन एकड़ जमीन फुटबॉल मैदान का है.
सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा नंबर 15509- 2015 जनहित याचिका चल रहा है. फैसला नहीं होने तक मिल मालिक को उपरोक्त जमीन में किसी तरह का निर्माण नहीं करना है, लेकिन पांच दिन पूर्व पहले रात के अंधेरे में मैदान के विवादित जमीन में लोहे का गेट लगा दिया गया एवं एक कोने में छाई रखकर रास्ता को अवरुद्ध कर दिया गया. जिससे आम लोगों में काफी आक्रोश है. विधि व्यवस्था किसी भी समय भंग हो सकती है.
कहते हैं सीओ : इस बाबत सीओ श्री सिंह ने बताया कि उनके द्वारा स्थल का निरीक्षण के बाद मील प्रबंधक को निर्माण पर रोक लगाने व गेट को हटाने का निर्देश दिया गया है.
