सीतामढ़ी : विगत दो दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिस के बीच जिले के विभिन्न गांवों में आधा दर्जन लोगों को सांप ने डंस लिया, जिसमें एक की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर पश्चिमी पंचायत के बगही गांव निवासी राम लगन यादव की करीब 27 वर्षीया पत्नी बबीता देवी के रूप में की गयी है.
आधा दर्जन को सांप ने काटा, महिला की मौत
सीतामढ़ी : विगत दो दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिस के बीच जिले के विभिन्न गांवों में आधा दर्जन लोगों को सांप ने डंस लिया, जिसमें एक की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर पश्चिमी पंचायत के बगही गांव निवासी राम लगन यादव […]

बबिता के परिजनों ने बताया कि सोमवार की अल्लसुबह करीब 4 बजे बबीता शौच के लिए निकली थी. लौटने के दौरान उसे किसी जहरीले सांप ने डंस लिया. जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. अन्य सर्पदंश पीड़ितों में रीगा थाना क्षेत्र के अन्हारी गांव निवासी मो सत्तार, गैवीपुर गांव निवासी नीलम देवी, सोनबरसा निवासी विजय मंडल, भासर गांव निवासी मो सलीम की पत्नी रूबी फातमा व कपरौल गांव निवासी हजाना खातून के नाम शामिल हैं. इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर बताये गये हैं.
युवती की मौत : परसौनी . प्रखंड के कन्हली गजपति गांव में रविवार की रात सर्पदशं से शिवशंकर महतो की पुत्री किरण कुमारी (18) की मौत हो गयी. बताया गया है कि सर्पदंश का शिकार होने के बाद उसे इलाज के लिए बाहर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दी. मुखिया नूरजहां खातून व उप मुखिया विजय झा ने परिजन से मिलकर संवेदना व्यक्त की.