डुमरा कोर्ट : बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव निवासी संतोष प्रसाद की पत्नी इंद्रासन देवी ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद पत्र दायर कर गांव के ही कुछ लोगों पर गलत नियत रखने व घर में घुस कर दुष्कर्म करने की कोशिश का विरोध करने पर मारपीट व लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय से न्याय की गुहार लगायी है.
मामले में गांव के ही युगल साह व हरि साह के अलावा 3-4 अज्ञात को आरोपित किया है. पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा है कि उसका पति मजदूरी करने के लिए दूसरे प्रदेश में रहते हैं. इसी का फायदा उठाते हुए आरोपित उस पर बुरी नियत रखता था. गत 11 अगस्त को दोनों नामजद आरोपित रात को सोये अवस्था में उसके घर में घुस कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया.
