पाक यात्रा आज गया एयरपोर्ट से मक्का शरीफ के लिए जायेंगे हज यात्री
सीतामढ़ी : मदरसा रहमानिया, मेहसौल के अध्यक्ष अरमान अली के पिता हशमत हुसैन व माता नूरजहां सोमवार को हज यात्रा पर जाने के लिए मेहसौल स्थित अपने आवास से पटना के लिए रवाना हुए.
हाजियों के जत्था की स्वागत के लिए बाजपट्टी विधायक सह पूर्व मंत्री डा रंजू गीता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो साजिद, मदरसा रहमानिया मेहसौल के प्राचार्य मौलाना अब्दुल वदूद मजाहिरी, जाले के एमओ मो नुरूल होदा समेत अन्य गण्यमानों का आना-जाना लगा रहा.
बताया गया कि वे 31 अगस्त को गया एयरपोर्ट से सीधे मक्का शरीफ के लिए रवाना होंगे. अध्यक्ष श्री अली ने बताया कि इस वर्ष जिले से कुल 243 लोग हज करने के लिए मक्का शरीफ जा रहे हैं. स्वागत के लिए मजलिस का इंतजाम रहमानिया जामा मसजिद में किया गया. मौके पर मदरसा के प्राचार्य अब्दुल वदूद ने हाजी व हज्जीन की अच्छी सेहत के साथ-साथ हज के सभी अराकिन की दुआ फरमाई.
कहा, मौला उन्हें हज-ए मगरूर अता फरमाये. देश की मुहब्बत भी ईमान का हिस्सा है, देश की सलामती व तरक्की हमारी तरक्की है. मौके पर मो अरमान अली, प्रो गौहर सिद्दीकी, मो बिट्टू, मो अकरम हुसैन, मो जन्नत हुसैन, मो गुलाब, मो मजहर अली राजा, मो जौहर अली ताज, मो पप्पू, मो कमरूज्जमा, असगर अली, मो जाहिद हुसैन व मो कलीम समेत अन्य मौजूद थे.
