नाका लगा एसएसबी ने की कार्रवाई
नेपाल के एक तस्कर को किया गिरफ्तार
सुरसंड : एसएसबी जवानों ने बोर्ड पर विभिन्न स्थानों से तस्करी का शराब, बकरी व कपड़ा जब्त करने के साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है.
शराब को उत्पाद विभाग तो बकरी व कपड़े को कस्टम के हवाले कर दिया गया है. भिठ्ठा एसएसबी कैंप के जवानों ने नेपाल के सकरी गांव जाने वाली सड़क से सोमवार को 65 बोतल नेपाली शराबी जब्त किया. कैंप इंचार्ज ताराचंद्र ने बताया कि पीलर नंबर 302/09 के समीप जवान पवन कुमार, संजय कुमार व अन्य के द्वारा नाका लगाया गया था.
नेपाल की ओर से एक तस्कर बैग के साथ सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की. जवानों की भनक पाकर बैग फेंक तस्कर नेपाल सीमा में भाग गया.
इधर, एसएसबी के धरहड़बा बीएपी के जवानों ने पीलर नंबर 306/19 के समीप से आठ बकरी को जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 20 हजार आंकी गयी है.
इधर, सुरसंड कैंप के जवानों ने पीलर नंबर 306/14 के समीप से लेडिज सूट के लदे बंडल के साथ एक साइकिल को जब्त कर लिया. तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया.
कंपनी इंचार्ज माण सिंह ने बताया कि जवान शिवाजी कुमार, मोहित कुमार, भरत सिंह व सन्नी खजुरिया के साथ नाका लगाये थे. इसी दौरान उक्त तस्कर पकड़ा गया. तस्कर शंभू साह नेपाल के जलेश्वर थाना क्षेत्र के सहसराम गांव का रहने वाला है.
