मुफ्त गैस कनेक्शन का वितरण

सोनबरसा : प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय के परिसर में शिविर लगाकर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस का कनेक्शन दिया गया. शिविर की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा ने की़ मौके पर सांसद रामकुमार शर्मा ने उक्त योजना के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. विधायक गायत्री देवी ने कहा […]

सोनबरसा : प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय के परिसर में शिविर लगाकर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस का कनेक्शन दिया गया. शिविर की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा ने की़ मौके पर सांसद रामकुमार शर्मा ने उक्त योजना के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. विधायक गायत्री देवी ने कहा कि गरीबों को गैस का कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना चलाकर पीएम बाधाई के पात्र हैं. मौके पर रालोसपा जिलाध्यक्ष रामलक्षण सिंह कुशवाहा, जिला पार्षद ममता देवी आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >