सीतामढ़ी : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर सीतामढ़ी गोशाला द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. गोशाला कार्यसमिति के सदस्य राजेश कुमार सुंदरका ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि जब से गोशाला परिसर में स्थित मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण विराजमान हुए, तब से जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम होते रहे हैं और गोशाला पर यशोदानंदन की कृपा बनी है. सुंदरका ने बताया कि आगामी 25 अगस्त की संध्या साढ़े सात बजे से 1984 में स्थापित शंभु संगीत महाविद्यालय के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी.
जन्मोत्सव की तैयारी पूरी
सीतामढ़ी : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर सीतामढ़ी गोशाला द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. गोशाला कार्यसमिति के सदस्य राजेश कुमार सुंदरका ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि जब से गोशाला परिसर में स्थित मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण विराजमान हुए, तब से जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम होते रहे हैं और […]

कार्यसमिति सदस्य शिव कुमार प्रसाद ने जानकारी दी कि शंभु संगीत महाविद्यालय द्वारा भगवान विष्णु के दशों अवतार की झांकी के अलावा भाव नृत्य व भजन भी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा. इस अवसर पर बाहर से आये अतिथि कलाकार भी अपनी छाप छोड़ेंगे.