सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के भीसा में रंगदारी की मांग पूरी नहीं करने पर एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी करने का मामला सामने आया है. घटना 22 अगस्त की है. इस संबंध में शिवहर जिले के खैरवा दर्प निवासी समीर कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें मेजरगंज थाना के रतनपुर गांव निवासी संजय ठाकुर के पुत्र अवनीश कुमार को आरोपित किया है.
रंगदारी को ले की पिटाई, प्राथमिकी
सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के भीसा में रंगदारी की मांग पूरी नहीं करने पर एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी करने का मामला सामने आया है. घटना 22 अगस्त की है. इस संबंध में शिवहर जिले के खैरवा दर्प निवासी समीर कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें मेजरगंज थाना के रतनपुर गांव […]

प्राथमिकी में समीर ने बताया है कि वह शिवपुरी भीसा में सेवानिवृत शिक्षिका इंदू देवी के मकान में किरायेदार है. वह पांच वर्षों से यहां रह रहा है तथा उसके बच्चे व बच्चियां डीएवी स्कूल में पढ़ते हैं. आरोपित अवनीश कुमार अपने कुछ संदेहास्पद साथियों के साथ तथाकथित डॉक्टर शुभम के साथ डिस्पेंसरी चलाने के लिए किराया पर मकान लेकर रहता है. उक्त डिस्पेंसरी में कभी कोई मरीज नहीं आता है
और सभी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त रहते हैं. 10 अगस्त से बराबर उनके मोबाइल नंबर-9431068345 पर मोबाइल नंबर-8434051244 से कॉल कर रंगदारी की मांग की जा रही है. कॉल करने वाले अपराधी रंगदारी नहीं देने पर बच्चे को मार डालने की धमकी देते हैं. 22 अगस्त को दो बाइक से कुछ संदिग्ध लोग बाइक लगा कर खड़ा था. तभी अवनीश कुमार पहुंचा और रंगदारी की मांग करने लगा. विरोध करने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी. हल्ला करने पर लोग जुटे तो सभी भाग खड़े हुए. अवनीश अपनी बजाज पल्सर बाइक छोड़ कर भाग गया. पुलिस ने बाइक जब्त कर लिया है. उधर पुलिस के बढ़ते दबिश से घबरा कर अवनीश ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया.
डुमरा थाना के भीसा गांव की घटना
रंगदारी नहीं देने पर बच्चों को मारने की धमकी
आरोपित अवनीश ने कोर्ट में किया सरेंडर