31 अगस्त तक करवा लें फसल बीमा

डुमरा : खरीफ मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के ऋणी व गैर ऋणी के साथ ही बटाइदार धान व मक्का की फसल का बीमा कराने के लिए 31 अगस्त तक बैंकों में आवेदन व प्रीमियम जमा करा सकते हैं. प्रीमियम दो प्रतिशत निर्धारित है. क्षतिपूर्ति का निर्धारण बीमा इकाईवार फसल कटनी […]

डुमरा : खरीफ मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के ऋणी व गैर ऋणी के साथ ही बटाइदार धान व मक्का की फसल का बीमा कराने के लिए 31 अगस्त तक बैंकों में आवेदन व प्रीमियम जमा करा सकते हैं. प्रीमियम दो प्रतिशत निर्धारित है. क्षतिपूर्ति का निर्धारण बीमा इकाईवार फसल कटनी प्रयोग के आधार पर किया जाना है. फसल की अवधि में नुकसान की स्थिति में क्षति का निर्धारण करने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया गया है, जिसमें डीएम, डीएओ, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, डीसीओ, राजस्व अधिकारी व कार्यान्वयन अभिकरण को शामिल किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >