योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लायें
डुमरा : समाहरणालय के सभाकक्ष में सोमवार को बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत आने वाली विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो गुलाम गौस की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान उन्होंने जिले की विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर संतोष जताया. उन्होंने समय से पूरा नहीं होने वाले योजनाओं […]
डुमरा : समाहरणालय के सभाकक्ष में सोमवार को बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत आने वाली विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो गुलाम गौस की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान उन्होंने जिले की विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर संतोष जताया.
उन्होंने समय से पूरा नहीं होने वाले योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया. वहीं विद्युत आपूर्ति कार्यों को बेहतर करने के लिए अभियंताओं को निर्देश दिया. शिक्षा विभाग को विद्यालयों में गुणवत्ता बढ़ाने व छात्रवृत्ति का समय पर भुगतान कराने को कहा. इसके अलावा कब्रिस्तान घेराबंदी व अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम की समीक्षा की गयी.
आइसीडीएस की समीक्षा
डीएम राजीव रौशन ने सोमवार को समेकित बाल विकास सेवाएं से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही सीडीपीओ को नियमानुसार सेविका व सहायिका के चयन का आदेश दिया. आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन कराने व बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. मौके पर डीपीओ चंदन चौहान, एसडीसी कुमारिल सत्यनंदन, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अजित कुमार व एसडीसी प्रदीप कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.