परिहार : अपहरण के एक मामले में स्थानीय पुलिस ने बथनाहा थाना क्षेत्र के हरिबेला गांव के केवल राय की पत्नी आशा देवी को शनिवार की रात गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
बेटे के एक युवती से प्यार हो जाने के मामले में आरोपित आशा देवी को भी सजा भुगतनी पड़ रही है. मां आशा देवी शायद ही सोच पायी होगी कि बेटे के गुनाह की सजा उसे भी भुगतनी पड़ेगी. मामला यह है कि थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में आशा देवी का पुत्र जयनाथ राय राज मिस्त्री का काम करता था. इसी दौरान उस गांव की युवती से उसका प्यार हो गया. दोनों घर छोड़कर फरार हो गये.
इधर युवती के पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण के बाबत प्राथमिकी कांड संख्या 180/15 दर्ज करा दी, जिसमें जयनाथ राय, उसकी मां आशा देवी के लावा दो अन्य को आरोपित किया गया. अनुसंधान के दौरान मामले में पुलिस ने पास्को एक्ट जोड़ दिया. गत दिन पुलिस ने जयनाथ व युवती को बरामद कर लिया.
युवती का कोर्ट में बयान कराया गया. कोर्ट के आदेश पर युवती अपने माता-पिता के यहां रह रही है.
