रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के बलिगढ़ गांव से एक साइकिल चुरा कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस बाबत बालिगढ़ के सुनील चौधरी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. सुनील अपने दरवाजे पर साइकिल लगाकर घर के अंदर चला गया. इसी बीच, एक अज्ञात चोर साइकिल चुरा कर भागने लगा.
सुनील चौधरी ने ग्रामीणों की मदद से खदेड़ कर उसे पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चोर विजय पासवान औराई थाना क्षेत्र के सघरी गांव के महेश पासवान का पुत्र है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
