एमडीएम बंद रख कर राशि व चावल का बंदरबांट

परसौनी : प्रखंड के मध्य विद्यालय, मदनपुर पूर्वी में प्रधान शिक्षक द्वारा विभिन्न अनियमितता को लेकर बुधवार को सुन्दरगामा गांव के लोगों ने हंगामा किया. सूचना पर पहुंचे बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. सरपंच धर्मेन्द्र कुमार यादव, ग्रामीण गुड्डू कुमार यादव सहित दर्जनों लोगो ने बीडीओ को बताया कि […]

परसौनी : प्रखंड के मध्य विद्यालय, मदनपुर पूर्वी में प्रधान शिक्षक द्वारा विभिन्न अनियमितता को लेकर बुधवार को सुन्दरगामा गांव के लोगों ने हंगामा किया. सूचना पर पहुंचे बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. सरपंच धर्मेन्द्र कुमार यादव, ग्रामीण गुड्डू कुमार यादव सहित दर्जनों लोगो ने बीडीओ को बताया कि प्रधान शिक्षक राम आधार साह, सहायक शिक्षक व शिक्षिका द्वारा समय पर विद्यालय का संचालन नहीं किया जाता है,

जिस कारण बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. साथ हीं माह में अधिकांश दिन एमडीएम बंद रख कर इस मद की राशि व चावल का बंदरबांट कर लिया जाता है. शिकायत के आलोक में बीडीओ ने एमडीएम पंजी व चावल के स्टॉक की जांच की. चावल कम पाया गया. इस दौरान बीडीओ ने प्रधान शिक्षक को स्कूल की व्यवस्था में सुधार लाने की हिदायत दी. बीडीओ ने बताया कि कुछ अनियमितता पायी गयी है. प्रधान शिक्षक से स्पष्टीकरण पूछा जा रहा है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >