युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस मना

सीतामढ़ी : नगर के गांधी मैदान स्थित ललित आश्रम में मंगलवार को युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया. लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंजारूल हक तौहिद ने युवा कांग्रेस का झंडा फहराया. इस अवसर पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया. संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए तौहिद ने कहा कि भाजपा सरकार व नरेंद्र मोदी […]

सीतामढ़ी : नगर के गांधी मैदान स्थित ललित आश्रम में मंगलवार को युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया. लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंजारूल हक तौहिद ने युवा कांग्रेस का झंडा फहराया. इस अवसर पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया. संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए तौहिद ने कहा कि भाजपा सरकार व नरेंद्र मोदी युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं, उससे युवा कुंठित हो रहा है. वे भूल जाते हैं कि युवा हीं देश की रीढ़ है. उनके इस नापाक इरादे के विरुद्ध युवा कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन कर उनके गलत मंसूबे को कभी सफल नहीं होने देगा. मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाया.

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवाओं के कंधे पर देश का विकास और समाज में सौहार्द बनाये रखने की विशेष जिम्मेवारी है. संगोष्ठी को विशिष्ट अतिथि सीताराम झा, डॉ मोबिनुल हक समेत अन्य कई लोगों ने संबोधित किया. मौके पर जिला कांग्रेस के प्रवक्ता शिवशंकर शर्मा, मोहन गुप्ता, वीरेंद्र कुशवाहा, संजय कुमार, डॉ अब्दुल मतीन, अवधेश प्रसाद सिंह उर्फ छोटन, सत्येंद्र सिंह सत्यवादी, वैदेही शरण यादव, अमजद राइन, मो तूफान, मो चुन्नु, मो परवेज, मो हसन, मो राजा, मो अलताफ, मो जालिम, मो फारूख, आशीष कुमार, नंदकिशोर साह, मोजिबुर्रहमान, अरुण

कुमार वर्मा समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे.

लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने फहराया झंडा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिलायी शपथ

केंद्र सरकार के विरुद्ध आंदोलन की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >